फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for strict action on illegal mining

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sat, 20 Feb 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Instructions for strict action on illegal mining
पौड़ी के नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार पहुंचकर सिडकुल, रोडवेज वर्कशॉप के लिए प्रस्तावित भूमि समेत कई योजनाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने सिडकुल सिगड्डी में दो फार्मा कंपनी और एक इलेक्ट्रानिक्स कंपनी में निर्माण कार्य देखा। कोटद्वार में रोडवेज वर्कशॉप के लिए प्रस्तावित सुखरो नदी के किनारे आवंटित भूमि पर सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे विजय कुमार जोगदंडे ने उद्योग, परिवहन निगम, राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने सुखरो नदी में अवैध खनन पर एसडीएम को अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सिगड्डी सिडकुल में डीएम ने सिम्पैक्स, केएमसी और श्रीश्री आयुर्वेद कंपनी में निर्माण कार्य देखा। केएमसी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान डीएम ने टेलीविजन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के एसेंबलिंग की जानकारी ली। डीएम ने कोटद्वार के गाड़ीघाट में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्त पोषित डिजीटल कर्व एंड हैंडीक्राफ्ट वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कोटद्वार अपर्णा ढौंडियाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार मृत्युंजय कुमार सिंह, तहसीलदार विकास अवस्थी, सहायक अभियंता सिंचाई विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed