फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for necessary arrangements in the Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में आवश्यक प्रबंध के दिए निर्देश

Mon, 04 May 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions for necessary arrangements in the Quarantine Center
लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने सोमवार को तहसील मुख्यालय धुमाकोट में अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से गांवों में पहुंचे प्रवासियों से होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में विधायक दिलीप रावत ने अधिकारियों को क्षेत्र में बने सभी क्वारंटीन सेंटरों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने पूर्ति विभाग को राशन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने और एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय श्रेणी को शासन द्वारा निर्धारित राशन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गौलीखाल क्षेत्र में पिछले दिनों सामने आए पटवारी प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित पटवारी का उक्त क्षेत्र से अन्यत्र तबादला करने के निर्देश भी दिए। बैठक में तहसीलदार विकास अवस्थी, बीडीओ संतोष जेठी, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह और तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed