फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for installing CCTV cameras in hotels

होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

Thu, 18 Feb 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions for installing CCTV cameras in hotels
कोतवाल संतोष सिंह कुंवर ने कोतवाली परिसर में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और होटल संचालकों की बैठक ली। उन्होंने होटल स्वामियों को स्वयं और होटल में ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियातन होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुंवर ने होटल पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी सुरक्षा और अन्य कई तरह की परेशानियों से बचने के लिए होटलों में अधिकांश जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने होटलों में नशे का सेवन न कराने के संबंध मेें निर्देश भी दिए। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हरसंभव सहयोग करने और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया। बैठक में एसएसआई रियाज अहमद, होटल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बख्शी, वरिष्ठ सदस्य राज किशोर, रमेश बिष्ट और हबीबुर्रहमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed