फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for construction of road for Sain village

सैंण गांव के लिए सड़क निर्माण कराने के निर्देश

Wed, 29 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions for construction of road for Sain village
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत पैतृक गांव सैंण पहुंचकर देशहित में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने बिस्ताना गांव में होम स्टे का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के साथ द्वारीखाल के सैंण गांव पहुंचे। उन्होंने देशहित में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से एकजुट होकर जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम संदीप कुमार को गांव में जमीनें चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही फोन पर मुख्य सचिव को शीघ्र सैंण गांव के लिए सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनरल बिपिन रावत की याद को चिरस्थायी बनाने की बात भी कही। इसके बाद वह बिस्ताना गांव पहुंचे और होम स्टे का निरीक्षण किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दुगड्डा और कांडाखाल में उनका स्वागत किया। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, हर्षदेव नैथानी, सोमदेव नैथानी, अंकित देवरानी, गौरव सुयाल, नरेश नैथानी, कुलदीप भंडारी, विनय चंदोला, अनीता गौड़, धर्मपाल, नीरज कंडवाल, रविंद्र बिष्ट, शशिदेव डोबरियाल, हरेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह, गणेश कंडवाल, रोशन सिंह रावत और अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed