फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Install good quality CCTV cameras and alarms in shops

Kotdwar News: दुकानों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे और अलार्म लगाएं

Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Install good quality CCTV cameras and alarms in shops

विज्ञापन
कोटद्वार। एएसपी जया बलोनी ने बुधवार को कोतवाली में नगर के सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सराफा कारोबारियों को अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे और अलार्म लगाने, रात्रि में गार्ड नियुक्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस से तत्काल साझा करने की अपील की।


एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में ली गई सराफा कारोबारियों की बैठक में एएसपी ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल-112 पर कॉल करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने सराफा कारोबारियों को उनके दुकानों के आसपास नियमित गश्त और निगरानी को बढ़ाने का आश्वासन दिया। जिससे संभावित आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके। इसके बाद उन्होंने सैलून, मोटर मैकेनिक व टेलर शॉप मालिकों की बैठक ली। उन्होंने सभी को अपनी दुकानों पर काम करने वाले बाहरी कारीगरों, नौकरों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने कारीगरों व नौकरों का सत्यापन न कराने वाले दुकान स्वामियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed