फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Injured groom undergoing treatment in AIIMS dies, death toll reaches three

Kotdwar News: एम्स में उपचाराधीन घायल बराती ने दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या पहुंची तीन

Sun, 20 Oct 2024 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Injured groom undergoing treatment in AIIMS dies, death toll reaches three
कोटद्वार। बूचाखाल-सिसल्डी-असनखेत-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास बरातियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक बराती ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सात घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया था, जबकि दो घायलों की हालत को चिंताजनक देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को गुनियाल गांव से बरात बसड़ा लौट रही थी। बरातियों से भरी एक मैक्स बूचाखाल-सिसल्डी-असनखेत-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। दो बराती मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल गांव और नूतन (35) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल दीप्ति, दिनेश चंद्र, शिवनंदन, सुरजी देवी, आयुष, सरदार सिंह, अद्विक, प्रीति को कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल में भर्ती किया गया था। हादसे में गंभीर चोट आने पर चिंताजनक हालत में कल्याण सिंह और नरेंद्र सिंह को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। उपचाराधीन कल्याण सिंह गुसाईं के संबंधी मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम कल्याण सिंह ने एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। कल्याण सिंह छोटा किसान था। वह कुछ किसानों की जमीन बटाई पर लेकर मेहनत-मजदूरी कर बमुश्किल रोजी-रोटी कमा रहा था। कल्याण सिंह का पुत्र बाहर रहकर नौकरी करता है। मनमोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का सोमवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed