फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information given on the use of information, communication and technology in education

Kotdwar News: शिक्षा में सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग की दी जानकारी

Sun, 09 Mar 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Information given on the use of information, communication and technology in education

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-6 में जूनियर शिक्षकों के पांच दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव पौड़ी की ओर से समग्र शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षकों को शिक्षा में सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग की जानकारी दी गई।

संदर्भदाता सुनील पंवार एवं प्रकाश चौधरी ने शिक्षकों को मुक्त शैक्षिक संसाधनों की आधारभूत जानकारी दी। उन्होंने गूगल ड्राइव, क्लाउड स्टोरेज, गूगल डॉक्स, गूगल फॉर्म्स, स्प्रेड शीट, गूगल स्लाइड्स, जियो जेब्रा, गूगल मीट, गूगल कैलेंडर आदि एप्लिकेशन के संबंध में बताया। लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के तहत गूगल क्लासरूम का संचालन, ऑडियो-वीडियो टूल्स का प्रयोग कर वीडियो निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एआई टूल्स का परिचय, उनकी उपयोगिता एवं कार्यविधि को समझाया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रशिक्षण को कक्षा शिक्षण के लिए उपयोगी बताया। प्रशिक्षण में जयहरीखाल और दुगड्डा ब्लॉक के 31 शिक्षक शामिल हुए। समापन समारोह में बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने जानकारी का उपयोग कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने एवं छात्रों के बेहतर मूल्यांकन में करने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक नफीस अहमद, केंद्र व्यवस्थापक मोहन सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed