{"_id":"682a16439a2008760e0dea8b","slug":"information-given-about-pocso-act-and-disabled-persons-rights-act-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-693826-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पॉक्सो एक्ट व दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पॉक्सो एक्ट व दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से भाबर के अंतर्गत दिया दिव्यांग संस्थान नींबूचौड़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधि विशेषज्ञों ने लोगों को पॉक्सो एक्ट, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रति जागरूक किया।
उद्घाटन अपर जिला जज रीना नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम के प्रति सभी का जागरूक होना जरूरी है। पॉक्सो एक्ट के होते हुए भी समाज में जागरूकता के अभाव में अपराधी छूट जाते हैं। लोगों को विधिक जानकारी रखने के साथ ही कानून की मदद भी करनी चाहिए।
तालुका विधिक सेवा समिति की प्रभारी सचिव न्यायमूर्ति सोनिया ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए कानून में विशेष प्रावधान हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे बढ़कर उनके हितों के लिए काम करना चाहिए। शारीरिक दिव्यांगता से बड़ी समाज में दिव्यांगता को लेकर अस्पृश्यता है।
विज्ञापन
दिया दिव्यांग संस्था की अध्यक्ष कविता मलासी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति पौड़ी के सदस्य राकेश चंद्र बिडालिया, दीपक रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल आदि मौजूद रहे। संचालन मुख्य संयोजक डाॅ. सोहनलाल ने किया।