{"_id":"68c1b0384027bf38da010b9e","slug":"information-about-women-rights-and-schemes-was-given-to-students-and-educationists-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-785620-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्राओं व शिक्षाविदों को महिला अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्राओं व शिक्षाविदों को महिला अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन
पौड़ी। मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की ओर से दस दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनजागरूकता कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को योजनाओं व कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारियां दी गईं।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट, राइंका कालेश्वर, जखेटी, राउमावि कंडेरी व राइंका सतपुली में छात्रों व शिक्षाविदों को महिला सुरक्षा और बाल अधिकार योजनाओं व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न अधिनियम, सी-बॉक्स, वन स्टॉप सेंटर योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, नंदा गौरा योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना आदि योजना से रूबरू कराया।
इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता सोनी सौंठियाल, केस वर्कर अमृता रावत, मिशन शक्ति की जिला मिशन समंवयक विकास बहुगुणा, जेंडर स्पेशलिस्ट बीना रावत आदि शामिल रहे।