फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information about entrepreneurial development given to students

Kotdwar News: फोटो छात्र-छात्राओं को दी उद्यमित विकास की जानकारी

Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Information about entrepreneurial development given to students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कॅरिअर काउंसलिंग सेल व देवभूमि उद्यमिता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता संवेदीकरण विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए उद्यमिता की दिशा अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता व देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. विनय देवलाल ने उद्यमिता विकास की आवश्यकता, महत्त्व व रोजगार के विकास में जानकारियां दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं को आर्थिक विकास को गति देने में उद्यमिता विकास को एक महत्वपूर्ण घटक बताया। उन्होंने छात्र-छात्रों को सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियां सुनाकर प्रेरित किया व स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान कर नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन कॅरिअर काउंसलिंग संयोजक डॉ. उषा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed