{"_id":"66f2f52b2651a1f3bb06d0eb","slug":"inflation-price-of-coconut-water-increased-to-rs-70-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-509679-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई : 70 रुपये हो गए नारियल पानी के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई : 70 रुपये हो गए नारियल पानी के दाम
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नारियल पानी के दाम बढ़ गए हैं। 50 रुपये में बिकने वाला नारियल 70 रुपये में मिल रहा है। वहीं, रसीले फलों की डिमांड भी बढ़ने से अगले कुछ दिनों में इनके दाम में उछाल आने की संभावना है। वहीं इनके दाम बढ़ने से डेंगू पीड़ित मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। दरअसल, चिकित्सक डेंगू पीड़ित को तरल पदार्थों के सेवन की सलाह देते हैं। तरल, हल्के व पौष्टिक पदार्थों में लोगों की पहली पसंद नारियल पानी होता है।कोटद्वार में झंडा चौक, तहसील, डाकघर, देवी रोड, नजीबाबाद रोड सहित गिनी-चुनी जगहों पर ही हरे नारियल की बिक्री हो रही है। एक नारियल की कीमत एक दाम 70 रुपये लिए जा रहे हैं। डेंगू पीड़ित के लिए अक्सर जरूरी बताया जाने वाला कीवी फल इस समय बाजार में गिनी-चुनी दुकानों पर 50 से 60 रुपये पीस मिल रहा है। वहीं, रसीले फलों में अनार और अनानास की कीमतें भी काफी बढ़ी हुई हैं। अनार 120 से 180 रुपये प्रति किलो और अनानास का एक पीस करीब 150 रुपये का मिल रहा है। ऐसे में नारियल पानी और रसीले फल मध्यमवर्गीय, मजदूरपेशा लोगों की पहुंच से बाहर दिखाई दे रहे हैं।
- जब मरीज अस्पताल में भर्ती होता है, उसकी डाइट चिकित्सीय सलाह के अनुसार तय की जाती है। इसके अलावा मरीज तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। घर जाकर सादा पानी, ओआरएस का घोल, ताजे मौसमी फल और जूस आदि ले सकते हैं।
- डॉ. चारू रावत, नोडल अधिकारी, डेंगू कंट्रोल रूम कोटद्वार
- जब मरीज अस्पताल में भर्ती होता है, उसकी डाइट चिकित्सीय सलाह के अनुसार तय की जाती है। इसके अलावा मरीज तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। घर जाकर सादा पानी, ओआरएस का घोल, ताजे मौसमी फल और जूस आदि ले सकते हैं।
विज्ञापन
- डॉ. चारू रावत, नोडल अधिकारी, डेंगू कंट्रोल रूम कोटद्वार