फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Independence Day celebrated with pomp in Kotdwar and nearby areas

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp in Kotdwar and nearby areas
आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी, गैर सरकारी विभागों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..., सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... देशभक्ति गीतों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में मेयर हेमलता नेगी, तहसील में एसडीएम प्रमोद कुमार, थाने में एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त केएस नेगी ने, झंडाचौक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल और जामा मस्जिद में इमाम मौलाना मोहम्मद बदरूल इस्लाम अंसारी ने ध्वजारोहण किया। दुगड्डा में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने आजाद स्मृति वृक्ष पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया। गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के कार्यालय में लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.) ने ध्वजारोहण किया। जीएमओयू कंपनी मुख्यालय में अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं बीरोंखाल में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामसभा बुडाकोट, डुलमोट, बुंगधार व सीली के ग्रामीणों, महिला मंगल दलों व छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने रैली व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने लोक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर बीडीओ नरेश चंद्र सुयाल, उप कार्यक्रम अधिकारी सूर्यकांत बडोनी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी महेश राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति ने साझासैंण स्थित शहीद पार्क से मालवीय उद्यान तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमित सजवाण, दिनेश जुयाल, महेशानंद कंडवाल, कमल थापा, विजय भाटिया, जितेंद्र काला, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
सतपुली तहसील परिसर में एसडीएम संदीप कुमार, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अंजना वर्मा, स्थानीय गांधी चौक में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी और थाना सतपुली में थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
भाबर में भी विभिन्न संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. एसबी बत्रा, डीन प्रो. पीएस राणा, डायरेक्टर रजनीश शर्मा, शोभा रावत, जयवीर रावत, ज्योति मिश्रा, राधेश्याम कुकरेती, कुबेर जलाल, वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

लैंसडौन में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। डेरियाखाल तिराहा स्थित लीलानंद लखेड़ा स्मारक पर ध्वजारोहण हुआ। ध्वजारोहण का आयोजन लैंसडौन होटल एसोसिएशन द्वारा किया गया। गांधी चौक में सेना के बैंड वादकों के राष्ट्रगान की धुन और पुलिस गारद टीम की सलामी के बीच पूर्व छावनी उपाध्यक्ष उषा नैथानी ने ध्वजारोहण किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में 1971 भारत पाक युद्ध में अपना एक पांव खोने वाले वीर सेनानी कर्नल वाईएस रावत (से.नि.) ने ध्वजारोहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed