{"_id":"5707c8374f1c1b3f64c810ea","slug":"incident-teams-will-be-formed-to-deal-with-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं से निपटने के लिए गठित हाेंगी इंसिडेंट टीमें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनाओं से निपटने के लिए गठित हाेंगी इंसिडेंट टीमें
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के तहत आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन आपदा की परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। बताया गया कि घटनाओं से निपटने के लिए अब इंसिडेंट टीमें गठित की जाएंगी। इसमें जिलाधिकारी को टीम का कमांडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यशाला में एनडीआरएफ के सलाहकार बीबी गणनायक ने कहा कि आपदा के दौरान ठोस रणनीति के तहत राहत और बचाव अभियान चलाने की जरूरत होती है। अब जिम्मेदार अधिकारियों की टीम गठित होनी है, इसमें जिलाधिकारी टीम के कमांडर होंगे। आपदा की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला सूचना अधिकारी को सूचना एवं मीडिया अधिकारी चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यशाला में आईआरएस टीम में शामिल अधिकारियों की ओर से आपरेशन सेक्शन, प्लानिंग सेक्शन व लॉजिस्टिक सेक्शन के दौरान निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर डीएम चंद्रशेखर भट्ट, सीडीओ हरक सिंह रावत, एसडीएम पीएल शाह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, एसएचओ बीएल भारती, चंद्रमोहन सिंह, आशीष घिल्डियाल, बीएस राणा,े महेंद्र सिंह यादव, अंजना बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन