{"_id":"8c9b53a7891bef187a19e3130c90afc8","slug":"in-the-snow-capped-mountain-peaks-higher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ में मंगलवार देर रात बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फ से ढक गई।
केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद कुछ देर हल्की बारिश के साथ हिमपात हुआ है।
धाम परिसर में करीब आधा फीट बर्फ गिरी है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। निजमुला घाटी के ईराणी गांव में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
गांव की पेयजल लाइन में बर्फ जम गई है। ग्रामीण बर्फ पिघला कर पीने के पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। पैदल रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद से हल्की बारिश के साथ शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। धाम में अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम मानइस 7 डिग्री रहा। मंगलवार देर रात को भी हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।
जोशीमठ। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, अनसूया मंदिर, गौरसों बुग्याल, औली सहित जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में एक घंटे तक बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और बदरीनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरनी शुरू हो गई। औली में भी करीब दो इंच बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली। तहसील के पारथा, घिनपाणी, लोहाजंग, वाण, वेदनी, बधाणगढ़ी, कस्बीनगर आदि क्षेत्रों में मंगलवार रात को हल्की बारिश के साथ जमकर बर्फबारी हुई।
पारथा के 82 वर्षीय बलवंत सिंह, वाण के 87 वर्षीय बालक सिंह आदि का कहना था कि पहले एक-एक हफ्ते बारिश होती थी, तब जाकर बर्फबारी होती थी, लेकिन इस बार हल्की बारिश के दौरान की बर्फबारी हुई है।
कर्णप्रयाग के चौरासैंण, नारायणबगड़ और गैरसैंण के ऊपरी इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई।
पौड़ी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई। मांडाखाल की पहाड़ियों, खिर्सू, अदवानी समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी एवं बूंदाबांदी से ठंड काफी बढ़ गई है।
शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान दस डिग्री के आसपास रहा। राठ क्षेत्र के चौरीखाल, भरसार, ताराकुंड की ऊंची पहाड़ियों में भी हल्की बर्फबारी हुई।
नई टिहरी। धनोल्टी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मसूरी और देहरादून पहुंचे हरियाणा और दिल्ली के पर्यटकों ने धनोल्टी में बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। बढ़ती ठंड के कारण लोग जल्द ही अपने घरों को चले गए। बर्फबारी होने से धनोल्टी दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही।
दिनभर आसमान में बादल रहने से तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी एसके मंडल के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.1 और अधिकतम 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने ज्यादा ठंड वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
दो माह में दो बार ही हल्की बारिश और बर्फबारी
उत्तरकाशी। जिले के निचले इलाकों में मंगलवार रात को हल्की बौछारें और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बुधवार को चटक धूप खिलने से कुछ देर में ही यह बर्फ पिघल गई, लेकिन बारिश-बर्फबारी के बाद चली शीतलहर से दिनभर ठिठुरन बनी रही। इन सर्दियों में दो माह में महज दो बार ही हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बुधवार को जिला मुख्यालय पर दिन में तापमान 20 डिग्री और रात को आठ डिग्री तक पहुंचा। हर्षिल, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं हरकीदून क्षेत्र में बिना बर्फबारी के ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है।