फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In Pathol village of Yamkeshwar, a leopard broke into a cowshed and killed a cow tied inside.

Kotdwar News: यमकेश्वर के पठोल गांव में गुलदार ने गोशाला तोड़कर बंधी गाय को मार डाला

Thu, 18 Sep 2025 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
In Pathol village of Yamkeshwar, a leopard broke into a cowshed and killed a cow tied inside.

विज्ञापन
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के पठोल गांव समेत आसपास के गांवों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात को गुलदार ने परंदा गांव में गोशाला तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से उन्हें पशु क्षति का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व उन्हें पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाई है। पठोल गांव निवासी विष्णु दत्त ने बताया कि बुधवार रात को गुलदार ने परंदा गांव निवासी पशुपालक मुन्नी देवी की गोशाला क्षतिग्रस्त कर वहां बंधी दुधारु गाय को मार डाला। घटना का पता सुबह तब चला, जब वह गाय को चारा देने गोशाला पहुंची। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पिछले साल अक्तूबर माह में गुलदार ने उनकी स्वयं की दुधारु गाय को मार डाला था, लेकिन वन विभाग की ओर से एक साल बाद भी उन्हें पशु क्षति का मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व पशुपालकों को पशु क्षति का मुआवजा समय पर देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed