{"_id":"6176dda76c052b09e4754e81","slug":"in-kho-kho-ramdi-defeated-the-team-of-bally-village-kotdwar-news-drn394414428","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में रामड़ी ने बल्ली गांव की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में रामड़ी ने बल्ली गांव की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ के तहत 14 वर्ष से कम आयु की न्याय पंचायत उतिर्छा संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। इस दौरान हुई खो-खो प्रतियोगिता में रामड़ी की टीम ने बल्ली गांव की टीम को हराया।
सोमवार को अटल आदर्श राजकीय इंटर कालेज बल्ली में आयोजित प्रतियोगिता का दुगड्डा ब्लाक प्रमुख रुचि कैंतुरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियां जरूरी हैं। उन्होंने विद्यालय में बालकों के लिए शौचालय बनवाने की घोषणा की। खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित खो-खो बालक वर्ग में ग्राम पंचायत रामड़ी की टीम ने बल्ली की टीम को 7-5 के स्कोर से हराया। खो-खो बालिका वर्ग में भी रामड़ी ने बल्ली को कड़े संघर्ष में 5-4 के स्कोर से हराया। कबड्डी बालक वर्ग में ग्राम पंचायत कांडई ने रामड़ी को एक तरफा मुकाबले में 18-6 से हराया। कबड्डी बालिका वर्ग में ग्राम पंचायत बल्ली ने कांडई को 11-8 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल, एसबीआई बल्ली के शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद बेबनी, दीपा देवी, ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी, भागेश्वरी देवी, सुषमा रावत, हेमा देवी, विजेंद्र तोमर, विजय पाल रावत और सुनील बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मुकेश रावत ने किया।