फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   If the garbage is not removed, we will lock the Muktidham

प्रवेश द्वार के पास से कूड़ा नहीं हटा तो मुक्तिधाम पर लगा देंगे ताला

Sat, 24 Aug 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
If the garbage is not removed, we will lock the Muktidham
मुक्तिधाम गेट पर पड़ी गंदगी को लेकर एसडीएम से वार्ता करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। उत्तराखंड समाज सेवा संस्था मुक्तिधाम कोटद्वार ने नगर निगम पर मुक्तिधाम व पोस्टमार्टम हाउस के प्रवेश द्वार पर कूड़ा डालने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गंदगी को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। गंदगी नहीं हटाए जाने पर मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर ताला लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम से वार्ता में मुक्तिधाम के अध्यक्ष दीनानाथ भाटिया, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी सेवकराम मानूजा और लाजपतराय भाटिया ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर का कूड़ा मुक्तिधाम व पोस्टमार्टम हाउस के प्रवेश द्वार के सामने डाला जा रहा है। साथ ही मृत पशुओं को भी वहीं फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम परिसर में बगुलामुखी मंदिर, शनि मंदिर, काली मंदिर व नारायणी मंदिर हैं, जहां अधिक संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर डाले गए कूड़े की दुर्गंध से लोगों का वहां गुजरना दूभर हो गया है। साथ ही मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भी कीचड़ और दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि मुक्तिधाम और पोस्टमार्टम हाउस के प्रवेश द्वार के सामने से कूड़ा नहीं हटाया गया तो उन्हें मजबूरन मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर तालाबंदी जैसा कदम उठाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed