{"_id":"62fd217a040f755d42595c59","slug":"if-someone-became-kanha-then-someone-became-a-radha-kotdwar-news-drn4201857131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई कान्हा बना तो किसी ने राधा बनकर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई कान्हा बना तो किसी ने राधा बनकर मोहा मन
विज्ञापन
रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमरावनगर पदमपुर मोटाढाक में श्रीकृष्ण राधा रूप स?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विभिन्न विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कोई कान्हा बना तो कोई राधा तो किसी ने गोपी बनकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों ने श्रीकृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की।
हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने किया। इस मौके पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा बने बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। राधा के रूप में साक्षी, अवनि, काव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रीकृष्ण के रूप में प्रियांशु, अथर्व ध्यानी, आरुष, बलराम के रूप में अरिहंत, आरव, कुनाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। गोपी के रूप में शगुन, इशिका, इशानी, क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सुदामा बने युवराज की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इस मौके पर बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित भजन, प्रसंग, गीत व कविताएं सुनाई।
रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। क्राफ्ट एवं श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में महात्मा गांधी सदन ने प्रथम, सुभाष चंद्र बोस सदन ने द्वितीय एवं चंद्रशेखर आजाद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन, लक्ष्मीबाई सदन, वीर शिवाजी सदन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनुराधा डबराल, अक्षित सैनी-तन्वी सैनी, प्रियंका अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रज्ञा देवरानी, पायल भारद्वाज, जीतू, रंगोली में कक्षा-12, कक्षा-10 एवं कक्षा-11 क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर अनिल कोटनाला, रोहित बलोदी, राजन शर्मा, प्रकाश कैंथोला, संगीता रावत, राहुल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कान्हा सो जा जरा... गीत पर दी प्रस्तुति
कोटद्वार। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र ढौंडियाल एवं प्रधानाचार्या सीमा ढौंडियाल ने किया। इस मौके पर कक्षा-तीन व कक्षा-चार के बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म लीला का मंचन किया। साथ ही आयो नटखट नंदलाल, बाल कन्हैया, कान्हा सो जा जरा, मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया, रासलीला, राधे-राधे आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक का केंद्र दही हांडी फोड़ना, पालकी में छोटे कन्हैया को झूला झूलाना आदि रहे। संवाद
बच्चों ने भजनों पर दी सुंदर प्रस्तुतियां
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमरावनगर पदमपुर मोटाढाक में राधा एवं कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने कृष्ण भजन पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नर्सरी व यूकेजी में तन्वी और शिवांश ध्यानी, कक्षा-एक से दो तक में आराध्या और ध्रुव, कक्षा-तीन से कक्षा पांच तक में सोनाक्षी और अभिनव प्रथम रहे। शिक्षिका सुनीता चौहान और गीता बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसमौके पर अदिति, कविता, अंजलि, विधु, सुमन, आरती आदि मौजूद रहे।
वहीं एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण लीला की झांकी निकाली गई। बच्चों ने दही-हांडी फोड़कर और एक-दूसरे को माखन-मिश्री खिलाकर उत्सव मनाया। राधा-कृष्ण की जोड़ियो में नर्सरी से यश जोशी, आराध्या भंडारी, एलकेजी में शिवाय-आद्रिका डबराल, देवांश डबराल-अर्पिता, कक्षा यूकेजी में अक्षित- कनिष्का, कक्षा एक में अर्नव कंडवाल, कृतिका, कक्षा-दो में अनुराग नेगी-पीहू एवं कक्षा-दो में अक्षित-अदिति को चुना गया। उधर, एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल शिब्बूनगर में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। संवाद