फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ICU opens at Sub-District Hospital

Kotdwar News: उपजिला चिकित्सालय में आईसीयू शुरू

Thu, 25 Sep 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:44 PM IST
सार

श्रीनगर के उपजिला चिकित्सालय में पांच साल बाद आईसीयू फिर से शुरू हो गया। स्टाफ की तैनाती पूरी होने से गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा। इससे आसपास के ग्रामीणों को भी राहत मिली है।

विज्ञापन
ICU opens at Sub-District Hospital

विस्तार

श्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय में मरीजों को अब गंभीर स्थिति में बेस अस्पताल या अन्य जगह भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। यहां पांच साल से बंद पड़ा आईसीयू बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। शुरुआत में ही दो मरीजों को भर्ती किया गया जिससे अब स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। स्टाफ की कमी के चलते आईसीयू वर्षों से तैयार होने के बावजूद संचालित नहीं हो पा रहा था। अब डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती पूरी होने से आईसीयू पूरी तरह से काम करना शुरू कर चुका है। सीएमएस डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू शुरू होना शहर और आसपास के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत है। गरीब और दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों को अब गंभीर स्थिति में श्रीनगर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed