फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hours spent in registering and taking medicines

Kotdwar News: पंजीकरण कराने और दवा लेने में ही बीत रहे घंटों

Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Hours spent in registering and taking medicines
कोटद्वार। इन दिनों बेस अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है। दरअसल अस्पताल में पंजीकरण से लेकर दवा लेने तक मरीजों को दो से तीन घंटे तक अलग-अलग जगहों पर कतार में लगना पड़ा रहा है। बृहस्पतिवार को कतार में लगे कुछ मरीज बेहाल दिखे। मरीजों ने त्वरित उपचार के लिए काउंटर और कर्मचारी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, बिलिंग काउंटर और मेडिसिन काउंटर पर सैकड़ों मरीज कतार में लगे थे। दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच कतार में लगे लोगों का कहना था कि उन्हें खड़े-खड़े एक से डेढ़ घंटा हो चुका है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन और बिलिंग का ही काम नहीं निपटा। चिकित्सक उन्हें कब देखेंगे। मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। भदालीखाल के विजेंद्र ने बताया कि मेडिकल जांच कराने अस्पताल आया था। कतार में लगे-लगे थक चुका हूं। व्यवस्था को सुधारा जाना चाहिए। कोटद्वार के राज ने कहा कि दोपहर दो बजे तक खुलने वाले अस्पताल में ज्यादा समय तो मरीज कतारों में ही लगा रह जाता है। उपचार कब कराएगा।
विज्ञापन

मरीज बोले- अफसरों को परेशानी से क्या लेना-देना



- सुबह साढ़े आठ बजे से पर्चे ही बनवाता फिर रहा हूं। चार घंटे बाद भी दवा नहीं मिली है, ये कैसी बदइंतजामी है। - सुमित कुमार, कोटद्वार

- दांत में असहनीय दर्द है। अस्पताल को इससे फर्क नहीं पड़ता। एक घंटे से बिलिंग काउंटर की लाइन में लगी हूं। - सुमन नेगी, किशनपुरी


- पांव में चोट लगी है। लाइन में लगना मजबूरी है। अस्पताल ने ऐसे मरीजों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। -पूनम, दुर्गापुरी

- मां के सिर में चोट लगी है। उन्हें अपने सुधबुध नहीं और उनके इलाज के लिए मैं आधे घंटे से लाइन में लगी हूं। - आमिना, ग्रास्टनगंज


.

कर्मचारियों की कमी के कारण एक काउंटर पर दो विंडो संचालित करना फिलहाल संभव नहीं है। इस संबंध में डिमांड की गई है। कर्मचारियों की उपलब्धता पर ही कुछ कर पाना संभव है। -डॉ. विजयेश भारद्वाज, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed