फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hospital becomes a referral center due to lack of facilities

संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में न इमरेंसी वार्ड और न एक्सरे

Sun, 29 Dec 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Hospital becomes a referral center due to lack of facilities
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गृह क्षेत्र सतपुली के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली को शासन ने संयुक्त चिकित्सालय में उच्चीकृत तो कर दिया, लेकिन सुविधाएं जुटाना भूल गया। स्थिति यह है कि अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड तक की सुविधा नहीं है। सुविधाओं के अभाव में अस्पताल रेफर सेंटर बना है।
विज्ञापन

सतपुली अस्पताल जिले के जयहरीखाल, द्वारीखाल, पोखड़ा, कल्जीखाल और एकेश्वर ब्लॉकों की पचास हजार से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। अभी तक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रुप में काम कर रहे इस अस्पताल को दो वर्ष पूर्व उच्चीकृत कर संयुक्त चिकित्सालय बनाने की घोषणा तो कर दी गई थी। लेकिन, यहां सुविधाएं जस की तस हैं। 30 बैड वाले इस संयुक्त चिकित्सालय में वर्तमान में सुविधाओं का अभाव मरीज और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बना है। चिकित्सालय में पैथोलॉजी लैब और एक्सरे की सुविधा भी यहां उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हंस अस्पताल और कोटद्वार के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ पौड़ी डॉ वीएस जंगपांगी ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली को हाल में ही उच्चीकृत कर संयुक्त चिकित्सालय बनाया गया है। अस्पताल में सुविधाएं जुटाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed