फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Holi is celebrated from Satpuli, Lansdowne to Kotdwar Bhabar

Kotdwar News: सतपुली, लैंसडौन से लेकर कोटद्वार भाबर तक होली की धूम

Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Holi is celebrated from Satpuli, Lansdowne to Kotdwar Bhabar

विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन, सतपुली, जयहरीखाल, दुगड्डा से लेकर कोटद्वार नगर व भाबर तक के इलाके में होली की धूम मची हुई है। विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली गई। विद्यालयों में भी बच्चों ने जमकर होली खेली।

हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में होली महोत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने किया। इस मौके पर बच्चों ने होली से संबंधी गीत, कहानी, कविताएं, होली मनाने के कारण और होली से संबंधित नृत्य नाटिका और प्रेरक प्रसंग सुनाए। शिक्षक प्रयाग दत्त चमोली और मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से होलिका दहन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग की सभागार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर संरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस गुसाईं (से.नि.), अध्यक्ष लेफ्टनेंट कर्नल वीवी ध्यानी (से.नि.), सेवानिवृत्त विंग कमांडर वीपीएस रावत, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत प्राइवेट बीएड कॉलेज मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन मोटाढाक में आयोजित होली मिलन समारोह में कॉलेज की संगीत प्राध्यापिका नूतन कुकरेती के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने होली गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। शिवराजपुर, मोटाढाक की कीर्तन मंडली और मंसार लोक कला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष राकेंद्र सिंह रौथाण एवं उनकी टीम ने समारोह में भव्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष योगंबर सिंह, प्राचार्य डॉ. संगीता नेगी, डॉ. प्रभा जोशी, डॉ. हेमलता नेगी, नीलम बिष्ट, रश्मि राणा, नूतन कुकरेती, बीना रावत, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी, एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल शिब्बूनगर एवं एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने होली का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने अपने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। आशुकला समिति की ओर से बलभद्रपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में लोक गायिका सुमित्रा रावत ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने गणेश वंदना व तारकेश्वर महादेव की स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की।
उन्होंने गढ़वाली होली गीत ऐगे फागुन मैंना खेला होरी... की भी प्रस्तुति दी। लोकगायक योगेंद्र गड़ोई ने हरि फूलों से मथुरा छाई रहे..., लोक गायक अनिल बगछट ने हर हर पीपल पात जय जय देवी... गीतों की प्रस्तुतियां दी। विक्की ग्रुप ने कार्यक्रम में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित सिम्पेक्स फार्मा कंपनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय होली मिलन कार्यक्रम के पहले दिन होल्यारों ने कंपनी परिसर में जमकर होली खेली।
उसके बाद होल्यार उत्तराखंड के पौराणिक होली गीत गाते हुए तड़ियाल चौक और कौड़िया क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों के घर-घर गए और एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कंपनी की ओर से बनाई गई होल्यारों की टीम में चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग जनपद समेत कुमाउं मंडल के कर्मचारी शामिल हैं। उधर, द्वारीखाल ब्लॉक के होल्यारों की टीम ने मंगलवार देर शाम गोखले मार्ग पर होली के गीत गाए और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। होल्यारों की टीम में राहुल, कुलदीप, नमन रावत, रजत पंवार, पवन रावत, राॅकी सिंह, साहिल रावत, प्रिंस रावत, हिमांशु रावत, आयुष रावत, विमल पंवार, नीरज रावत शामिल रहे।



होली मिलन समारोह में गूंजे होली गीत



सतपुली। व्यापार मंडल और होली के हुल्यार टीम सतपुली की ओर से राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर और आसपास के क्षेत्र की दर्जनभर महिला मंगल दलों, महिला समूहों और स्थानीय गायकों ने प्रतिभाग कर होली के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। होली गीत, थड़िया, चौंफला एवं पारंपरिक लोकगीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर स्थानीय गायक हेमंत बिष्ट और जीतू पहाड़ी ने भी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

सभी प्रतिभागी 13 महिला मंगल दलों को 15-1500 रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, प्रेम सिंह रावत, मनीष खुगशाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, रणधीर सिंह, सुरजन रौतेला, संदीप डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed