फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hockey matches were one-sided, boxing saw tough competition

Kotdwar News: हॉकी के मुकाबले रहे एकतरफा, बॉक्सिंग में दिखी कांटे की टक्कर

Mon, 23 Sep 2024 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hockey matches were one-sided, boxing saw tough competition

विज्ञापन
कोटद्वार। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को हॉकी एवं बॉक्सिंग के मुकाबले हुए। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बताया गया कि विकासखंड दुगड्डा के ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं 24 से 26 सितंबर तक खेली जाएंगीं।

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग की अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मटियाली ने जय भारती पब्लिक स्कूल को 4-0 से पराजित किया। अंडर-19 में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार ने इंटर कॉलेज कालागढ़ को 1-0 से हराया। बालिका वर्ग की अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज घमंडपुर ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लालपानी को 2-0 से हराया। हॉकी प्रतियोगिता संपन्न कराने में पूरन नेगी, विनोद बिष्ट, सिद्धार्थ कोटनाला, रज्जू फुलोरिया, नरेश देवरानी, भावना नेगी आदि व्यायाम शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन


वहीं, बालक वर्ग की अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अभिषेक ने अभिषेक राणा को 14-10, अंडर-19 में 46 किग्रा. वर्ग में युवराज आर्य ने चेतन ऐर को 10-8 से हराया। अंडर-19 में 52 से 56 किग्रा. वर्ग में विशाल थापा ने अंश को 11-8 अंकों के अंतर से पराजित किया। उधर, बालिका वर्ग की अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दीपिका ने सोनिया को 9-8 अंकों के मामूली अंतर से हराया। बॉक्सिंग के रेफरी श्याम सिंह ढांगी के अलावा विनोद पंत, सतपाल सिंह, दीपक सिंह नेगी, अनिता बिष्ट का योगदान रहा। राजकीय इंटर कॉलेज मटियाली के व्यायाम शिक्षक धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दुगड्डा विकासखंड की ब्लॉकस्तरीय शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में खेली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed