फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hockey competition started, one-sided matches took place on the first day

Kotdwar News: हॉकी प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए एकतरफा मुकाबले

Tue, 27 Aug 2024 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hockey competition started, one-sided matches took place on the first day

विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग की मिक्स टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा अधिकारी के सौजन्य से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों का परिचय लेकर टीम भावना से खेलने की सलाह दी। खेल विभाग पौड़ी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग कर लौटीं अंकिता ध्यानी को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, वरिष्ठ खिलाड़ी धीरेंद्र कंडारी (वालीबॉल), सुनील रावत (फुटबॉल), मनोज सिंह (बाॅक्सिंग) एवं वरुण भट्ट (बैडमिंटन) को भी खेल के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग की मिक्स हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मिनी स्टेडियम मोटाढाक ने एकतरफा मुकाबले में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल को 3-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच भी एकतरफा रहा। जिसमें जयभारती पब्लिक स्कूल-ए कोटद्वार ने मिनी स्टेडियम मोटाढाक ट्रेनीज-बी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। तीसरे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने जीआईसी कोटद्वार-ए को 2-0 के अंतर से हराया। चौथे मैच में जयभारती पब्लिक स्कूल-बी ने जीआईसी कोटद्वार-बी को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


मैच रेफरी राहुल यादव, तेजेंद्र रावत, दिनेश रावत, रईस अहमद एवं अक्षत रावत रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप डुकलान, स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, मान सिंह थापा, महेंद्र रावत, गौरव वाल्मीकि, अमिषा बहुखंडी, संदीप रावत सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed