फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hindi spokesperson Roshan Lal Baluni honored with Red Diamond Achiever Award

हिंदी के प्रवक्ता रोशन लाल बलूनी रेड डायमंड एचीवर अवार्ड से सम्मानित

Tue, 13 Jul 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Hindi spokesperson Roshan Lal Baluni honored with Red Diamond Achiever Award
पाबौ ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी गडिगांव के प्रभारी प्रधानाचार्य/हिंदी प्रवक्ता रोशन लाल बलूनी को एनआरबी फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल जयपुर (राजस्थान) की ओर से रेड डायमंड एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें लॉकडाउन के दौरान साहित्य लेखन, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक रोशन बलूनी ने बताया कि संस्था की ओर से कोविड-19 के चलते अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन 2020 अवार्ड सेरेमनी गत 11 अप्रैल को ऑनलाइन हुआ और चयनित साहित्यकारों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्तिपत्र डाक के माध्यम से घर भजे गए। इससे पूर्व उन्हें गोल्डन पीकॉक अवार्ड (मवला ट्रस्ट मुंबई), साहित्य वारिधि सम्मान (साहित्य मंच खटीमा), डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वर्ण भारत नीति आयोग), उत्तराखंड काव्य श्री सम्मान (विश्व हिंदी रचनाकार मंच), हिंदी रत्न सम्मान (स्वर्ण भारत परिवार नई दिल्ली), एकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड (हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय पोखड़ा) सहित ऑनलाइन लेखन में 300 से अधिक प्रशस्तिपत्र मिल चुके हैं। कोटद्वार के लछमपुर गांव निवासी शिक्षक रोशन लाल ने लॉकडाउन में दो किताबें ‘ऐ वतन’ और ‘मैं शैलों की आवाज मुखर हूं’ काव्य संग्रह प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा एक साझा संग्रह शहादत इक इबादत भी प्रकाशित हो चुकी है। साथ ही उनका गीत मंजूषा काव्य संग्रह (पार्ट फर्स्ट) और गद्य संग्रह (पार्ट फर्स्ट) का अभी प्रकाशन होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed