फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   High Court Bench demands to open Doon or Haridwar

उच्च न्यायालय की खंडपीठ देहरादून, हरिद्वार क्षेत्र में खोलने की मांग

Tue, 03 Dec 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
High Court Bench demands to open Doon or Haridwar
वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने को हाईकोर्ट की खंडपीठ देहरादून अथवा हरिद्वार में खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मांग को लेकर जयहरीखाल ब्लॉक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जयहरीखाल के नागरिकों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल में होने से गढ़वाल मंडल के सात जिलों के नागरिकों को सस्ता और सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि लोगों को नैनीताल जाने में जहां समय अधिक लगता है, वहीं आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। कोर्ट से पार्किंग स्थल की दूरी अधिक होने के कारण बुजुर्ग वादकारियों को नैनीताल उच्च न्यायालय की चढ़ाई वाली सड़कें चढ़ने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में कल्याण सिंह, मुकेश अग्रवाल, विनोद रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, माल सिंह, मंगला देवी, भूमा देवी, सरिता नेगी, सरोजनी रावत, चंद्रजीत सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed