{"_id":"670ab53e26fed6b60203a535","slug":"heritage-academy-and-rp-school-entered-the-next-round-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-523514-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हेरिटेज एकेडमी और आरपी स्कूल ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हेरिटेज एकेडमी और आरपी स्कूल ने अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मोटाढाक स्थित मिनी स्टेडियम में चल रही शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे चरण के लीग मुकाबले खेले गए। जिसमें ग्रुप ए में डीएवी और जीआईसी कुंभीचौड़ के बीच मैच खेला गया। यह मैच 2–2 अंकों के साथ ड्रॉ रहा। ग्रुप बी का पहला मुकाबला हेरिटेज एकेडमी और बाल भारती के बीच हुआ। जिसमें हेरिटेज एकेडमी ने शुभम के 2 गोल की बदौलत बाल भारती के ऊपर 2-1 से जीत अर्जित की। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में आरपी तेलीपाड़ा ने मध्यांतर से पूर्व लकी रावत के गोल के बदौलत 1–0 की बढ़त बना ली l
बतौर मुख्य अतिथि कोटद्वार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी एवं विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ कोटनाला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। रविवार को लीग के चार मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह की पाली में ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले एवीएन बनाम हेरिटेज, बाल भारती बनाम आरपी तेलीपाड़ा और शाम की पाली में ग्रुप ‘ए’ कॉन्वेंट स्कूल बनाम जीआईसी कुंभीचौड़ और डीएवी बनाम केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के मध्य खेले जाएंगे। इस मौके पर मिनी स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।