{"_id":"670030dd9b789cd8a2039e97","slug":"health-department-pauri-will-get-the-gift-of-office-building-today-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-517761-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को आज मिलेगी कार्यालय भवन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को आज मिलेगी कार्यालय भवन की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को कार्यालय भवन की सौगात मिल जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। जिला योजना से 4.40 लाख से अधिक लागत में भवन का निर्माण कार्य हुआ है। इस भवन में मुख्य चिकित्साधिकारी व निदेशक गढ़वाल मंडल कार्यालय शिफ्ट होंगे।चिकित्सा परिसर पौड़ी में विभाग का कार्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण होने पर नए कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वर्ष 2015-16 में पुराने कार्यालय भवन के ध्वस्तीकरण के बाद नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पेयजल निर्माण इकाई श्रीनगर को सौंपी गई थी। जिला योजना से भवन के निर्माण को बजट मिला।
निर्माणदायी संस्था ने भवन निर्माण शुरू किया, जो अब पूर्ण हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि विभाग का कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिला भवन की लागत 4 करोड़ 40 लाख 71 हजार आई है। बताया कि सीएमओ व निदेशक गढ़वाल मंडल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पौड़ी गढ़वाल कार्यालय इस नए भवन में शिफ्ट होंगे। डाॅ. कुमार ने बताया कि वर्तमान में कार्यालय का संचालन डाॅक्टरों के आवास ट्रांजिट हॉस्टल में कार्यालय संचालित हो रहा है।
12 डाॅक्टरों को मिलेगी आवास सुविधा
स्वास्थ्य विभाग को नया कार्यालय भवन मिलने पर अब जल्द ही 12 डाॅक्टरों को आवासीय सुविधा मिल जाएगी। सीएमओ कार्यालय का संचालन वर्तमान में ट्रांजिट हॉस्टल में चल रहा है। नया कार्यालय भवन मिलने के बाद अब ट्रांजिट हॉस्टल खाली हो जाएगा। जिसमें 12 डाॅक्टरों को आवास सुविधा मिलेगी।