फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar's terror in Yamkeshwar's Pathola village, ex-soldier injured in attack

Kotdwar News: यमकेश्वर के पठोला गांव में गुलदार का आतंक, हमले में पूर्व सैनिक घायल

Thu, 10 Oct 2024 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Guldar's terror in Yamkeshwar's Pathola village, ex-soldier injured in attack

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा पठोला में गुलदार का आतंक बना हुआ है। स्थिति यह है कि गुलदार बकरियों पर हमला कर रहा है। गत आठ अक्तूबर को भी गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया था। बकरी को बचाने के प्रयास में एक वृद्ध पूर्व सैनिक घायल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।



ग्रामसभा पठोला के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पिछले काफी समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीते आठ अक्तूबर की शाम को अन्य ग्रामीणों के साथ गांव के वृद्ध पूर्व सैनिक और राज्य आंदोलनकारी विष्णु दत्त तिवारी (75) पुत्र कीरत राम बकरियां चुगा रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया, जिस पर उन्होंने बकरी को छुड़ाने के लिए गुलदार पर लाठी से वार किया और बकरी को सुरक्षित बचा लिया। इस दौरान गुलदार के हमले में उनकी गर्दन और हाथ पर गहरे जख्म आ गए।
विज्ञापन

कहा कि वन विभाग से वह लगातार गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, देवेंद्र सिंह नेगी, बलवान सिंह रावत, संजय असवाल ने वन विभाग से घायल पूर्व सैनिक को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed