फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar made 26 goats morsel

गाड़ियूपुल गांव में गुलदार ने 26 बकरियों को बनाया निवाला

Mon, 02 Dec 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Guldar made 26 goats morsel
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत गाड़ियूंपुल और आसपास के इलाके में गुलदार की दहशत बनी हुई है। रविवार शाम को गुलदार ने 26 बकरियों को अपना निवाला बनाया। जिसमें से सात बकरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 19 बकरियां अब भी लापता है।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गाड़ियूंपुल निवासी देवेंद्र ध्यानी ने बताया कि उनके पास 103 बकरियां थी। रविवार शाम को वह गांव के पास ही खेतों में बकरियां चुगा रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया। गुलदार ने एक-एक कर कई बकरियों को मार डाला। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मद्द से सात बकरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 19 बकरियों की खोजबीन की जा रही है। क्षेत्र में बाघ के सक्रिय होने से लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि पशुपालक देवेंद्र ध्यानी का रोजगार बकरी पालन पर ही निर्भर है। उन्होंने पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज के रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि अभी मामले में पशुपालक की ओर से कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। शिकायत प्राप्त होने पर मौके का मुआयना कर मुआवजा के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed