{"_id":"7d5257ab600195a75f3eb25fea5e212a","slug":"guldar-eat-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने कई पशुओं को निवाला बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने कई पशुओं को निवाला बनाया
दुगड्डा
Updated Thu, 21 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा शहर और आसपास के गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीते दो दिनों में क्षेत्र के कई गांवों में गुलदार पशुओं को निवाला बना चुका है।
नाथूपुर गांव में बुधवार देर शाम गुलदार ने घर के पास एक गाय को निवाला बना डाला। इससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। उधर, डाडामंडी के निकट तूनखेत गांव में भी गुलदार ने एक गाय को मार डाला। लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज की रिवाली कक्ष से सटे हुए नाथूपुर ग्राम की सरहद में एक घर के समीप गुलदार ने एक गाय को मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। लंगूर पट्टी के तूनखेत ग्राम में गुलदार ने पशुपालक अनीता देवी की गाय को मार डाला। मटियाली अनुमान में हुई घटना का वन विभाग ने निरीक्षण कर संबंधित पशुपालकों को मुआवजे के भुगतान के संबंध में आवश्यक प्रपत्र रेंज कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए है। वन विभाग की टीम घटना के बाद क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं।