फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked youth on Dhura Road in Lansdowne, injured

Kotdwar News: लैंसडौन में धूरा रोड पर गुलदार ने युवक पर किया हमला, घायल

Sat, 31 Aug 2024 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked youth on Dhura Road in Lansdowne, injured
लैंसडौन। लैंसडौन की धूरा रोड पर शनिवार शाम को गुलदार ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक का शोर सुनकर निकट की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर को सुनकर गुलदार झाडि़यों में जा छिपा। बस्ती के लोग घायल युवक को छावनी चिकित्सालय में ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। धूरा रोड पर गुलदार के हमले की यह पहली घटना है, जिससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गुलदार के हमले में घायल युवक राहुल चौहान (25) ने बताया कि वह छावनी परिषद में सफाई कर्मचारी है। शहर में शाम का काम निपटाकर वह धूरा रोड स्थित अपनी वाल्मीकि बस्ती की ओर जा रहा था। शानिवार शाम को करीब 7:30 बजे जैसे ही वह धूरा रोड पर अपनी बस्ती की ओर बढ़ा, तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। गुलदार ने उसकी जांघ पर पंजे से हमला कर दिया। गुलदार के हमले से निकली चीख सुनकर बस्ती के लोग लाठी लेकर घटनास्थल की ओर दौडे़ तो गुलदार शोर सुनकर झाड़ियों में जा छिपा। बस्ती के युवा उसे बाइक पर बिठाकर छावनी चिकित्सालय उपचार के लिए लाए। क्षेत्र के सफाई कर्मी अरविंद व रंजीत कुमार ने बताया कि लैंसडौन के इस क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है। इससे पहले जंगल से सटे इलाके में गुलदार सक्रिय रहा था। लोगों ने बताया कि धूरा रोड पर कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है, जिससे दहशत बन गई है। क्षेत्रवासियों ने कैंट प्रशासन व वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed