फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked the injured person, attacked, injured

बकरियां चुगाने गए व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल

Mon, 15 Jul 2019 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked the injured person, attacked, injured
सतपुली। पोखड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत गडरी में बकरियां चुगाने जंगल गए एक ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण के चिल्लाने पर अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया, तब जाकर गुलदार मौके से भागा। घायल को ग्रामीणों ने राजकीय चिकित्सालय नौगांवखाल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गडरी की निवर्तमान प्रधान प्रीतिबाला नेगी ने बताया कि विकासखंड पोखड़ा की ग्रामसभा गडरी के अंतर्गत ग्राम खंदोरी निवासी दिनेश सिंह (44) रविवार सायं पांच बजे गांव के निकटवर्ती जंगल में एक अन्य साथी के साथ बकरियां चुगा रहा था। इस दौरान घात लगाए बैठे एक गुलदार ने उस हमला कर दिया। गुलदार के अचानक हमले से दिनेश और उसके साथी आनंद सिंह घबरा गए। जान पर संकट देख दोनों जोर से चिल्लाने लगे। ज्यादा शोर होने पर हमलावर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में दिनेश सिंह की पीठ पर घाव हुए हैं। घायल का राजकीय चिकित्सालय नौगांवखाल में उपचार किया जा रहा है। गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। भाजपा पोखड़ा मंडल के महामंत्री महिपाल नेगी ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed