फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked Nepali laborer sleeping in tent

गुलदार ने टेंट में सो रहे नेपाली मजदूर पर किया हमला

Tue, 06 Jul 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked Nepali laborer sleeping in tent
द्वारीखाल ब्लाक की बिचला ढांगू पट्टी के कांडी गांव में मंगलवार तड़के चार बजे गुलदार नेपाली श्रमिकों के टेंट में जा घुसा और सो रहे एक श्रमिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। अन्य साथी नेपाली श्रमिकों ने शोर मचाने के साथ ही लाठी-डंडों से वारकर गुलदार को भागाया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा से पौड़ी अस्पताल रेफर किया गया। लैंसडौन वन प्रभाग का क्षेत्र होने के कारण लैंसडौन से वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन

कांडी के ग्राम प्रधान प्रह्लाद सिंह नेगी ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में भवन निर्माण में लगे नेपाली श्रमिक टेंट लगाकर रह रहे हैं। मंगलवार सुबह गुलदार उनके टेंट में जा घुसा और बीर बहादुर (32) पुत्र झग्गू बहादुर पर हमला कर दिया और उसे टेंट से बाहर खींच लिया। गुलदार के हमले से श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। साथी श्रमिक कमल बहादुर ने बताया कि हो-हल्ला मचाने के साथ ही लाठी-डंडों से वार कर किसी तरह बीर बहादुर को गुलदार के पंजे से बचाया। सूचना पर ग्रामीण, पटवारी अमित कुमार, कानूनगो गोपीलाल और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल बीर बहादुर के सिर, चेहरे, नाक और कान में जख्म है।
विज्ञापन

घटना से आसपास के सभी गांवों में दहशत बनी हुई है। नौगांव की प्रधान अनीता देवी, कांडी के प्रधान प्रह्लाद सिंह नेगी, किनसुर के प्रधान दीपचंद शाह, जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा और विधायक ऋतु खंडूड़ी ने लैंसडौन के डीएफओ दीपक सिंह से बात कर हमलावर गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने बताया कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी गढ़वाल और डीएफओ को पत्र भेजकर गुलदार के आतंक से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed