फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   guest teacher got salary in new year

नए वर्ष में अतिथि शिक्षकों को मिलेगा मानदेय का तोहफा

Sat, 02 Jan 2016 08:21 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Sat, 02 Jan 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
अब माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त अतिथि शिक्षकों को इसी माह से मानदेय मिल जाएगा। इसके लिए विभाग को पैसा मिल गया है। जल्द ही प्रधानाचार्यों के खाते में अतिथि शिक्षकों का मानेदय निर्गत किया जाएगा।  
विज्ञापन

वर्ष 2015 के अक्तूबर में माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इन्हें पंद्रह हजार एवं दस हजार मानदेय मिलना था, लेकिन अब तक इन्हें मानदेय नहीं मिला है। जबकि कई अतिथि शिक्षकों की सेवा भी समाप्त हो चुकी है। अतिथि शिक्षक लंबे समय से वेतन देने की मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि मानेदय को लेकर तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है। अतिथि शिक्षकों को मानदेय देने के लिए पैसा अवमुक्त की जा चुकी है। वहीं खिर्सू के खंड शिक्षा अधिकारी एमएल आर्य ने बताया कि ट्रेजरी कोड नहीं मिलने से मानदेय निर्गत करने में दिक्कत आ रही थी। अब अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए ट्रेजरी कोड मिल गया है। प्रधानाचार्यों के खाते में अतिथि शिक्षकों का मानदेय डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
अभी पीरियड के हिसाब से मिलेगा मानदेय
श्रीनगर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अतिथि प्रवक्ताओं को 15 हजार व सहायक अध्यापकों को 10 हजार नियत मानदेय का शासनादेश विभाग के पास नहीं आया है। फिलहाल अतिथि शिक्षकों को पीरियड के हिसाब से ही मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed