फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Grand procession taken out with great pomp on Maharishi Valmiki Jayanti

Kotdwar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा

Thu, 17 Oct 2024 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out with great pomp on Maharishi Valmiki Jayanti
कोटद्वार/लैंसडौन। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कोटद्वार और लैंसडौन में पूजा-अर्चना और जागरण के साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सामाजिक संगठनों ने विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम आमपड़ाव में स्थित वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के उपदेशों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल कुमार, सचिव चंद्रपाल, संरक्षक विनोद उर्फ बिंटू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि की जय-जयकार के बीच शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से रवाना हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे उस्ताद नरेश टांक के नेतृत्व में अखाड़ा शामिल था। जिसमें युवाओं ने शस्त्रों के जौहर दिखाए। बैंड पर भक्ति धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा ले जाते लव-कुश, रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि और अशोक वाटिका में माता सीता के साथ हनुमान की झांकियां प्रदर्शित की गईं। आयोजन में महेंद्र, रोहिताश, आशाराम, प्रकाश ढींगिया, हरिचंद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। गढ़ श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर काला, सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, दिनेश जुयाल, ऋषभ भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ मणिराम शर्मा सहित समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों ने विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा झंडा चौक, लालबत्ती चौक, रेलवे स्टेशन, कोतवाली के सामने से होकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले वाल्मीकि मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना एवं जागरण का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

लैंसडौन में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली शोभायात्रा



लैंसडौन। वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज की ओर से नगर में ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में दो वाहनों में भगवान वाल्मीकि और राम परिवार की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में युवाओं ने हैरतंगेज करतब दिखाए। वाल्मीकि समाज के अरविंद, सुरेश, रंजीत, रणजीत आदि शामिल रहे। शोभायात्रा वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed