फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GP Joshi again took over the charge of EO in Dugadda Municipality

जीपी जोशी ने पुन: संभाला दुगड्डा नगर पालिका में ईओ का कार्यभार

Mon, 13 Oct 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 13 Oct 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
GP Joshi again took over the charge of EO in Dugadda Municipality
दुगड्डा/कोटद्वार। नगर पालिका परिषद दुगड्डा की ईओ शिवानी सालार का नगर पालिका रुड़की में सहायक नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरण हो गया है। नगर निगम कोटद्वार से जीपी जोशी ने पुन: नगर पालिका दुगड्डा में ईओ के पद पर भेजा गया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर काम काज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद दुगड्डा की ईओ शिवानी सालार का नगर निगम रुड़की में सहायक नगर आयुक्त के पद स्थानांतरण होने के बाद सोमवार को उन्हें पालिका की ओर से विदाई दी गई। ईओ शिवानी सालार ने 28 जनवरी को नगर पालिका परिषद दुगड्डा के ईओ का पदभार ग्रहण किया था। नवनियुक्त ईओ जीपी जोशी का कार्यभार ग्रहण पर स्वागत किया गया। ईओ जोशी ने कहा कि उनका गत वर्ष 8 अक्तूबर को दुगड्डा नगर पालिका से कोटद्वार नगर निगम में स्थानांतरण हो गया था। उन्होंने विगत 9 अक्तूबर को पुनः नगर पालिका परिषद दुगड्डा का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर पालिका के अवर अभियंता संजीव कुमार वर्मा समेत सभी पालिका कर्मी व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed