फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government to give budget for basic amenities: Mayor

नगर निगम को बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट दे सरकार: मेयर

Sun, 29 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Government to give budget for basic amenities: Mayor
कोटद्वार के झंडीचौड़ पश्चिमी में आयोजित सभा में बोलती नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी। - फोटो : KOTDWAR
प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट न दिये जाने की मांग को लेकर नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी और कांग्रेस पार्षदों ने वार्डों में आंदोलन तेज कर दिया है। वार्ड वासियों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से बगैर भेदभाव हरहाल में बजट देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में आयोजित बैठक में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा जबरदस्ती थोपे गये नवसृजित नगर निगम की बुनियादी एवं जटिल समस्याओं के समाधान के लिए बहुत बड़ी मात्रा में बजट की जरूरत है। जिसके लिए बकायदा बोर्ड बैठकों में पार्षदों की सहमति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे गए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बजट नहीं दिया जा रहा है, जिससे हालात और ज्यादा खराब होते जा रहे है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नगर निगम की बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलन को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने हठधर्मिता के चलते स्वयं ही सत्ता से बेदखल होने वाली है। आगामी 2022 में कांग्रेस सरकार सत्ता में आकर तमाम विकास कार्यों को पूर्ण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद सुखपाल शाह, पूरण चंद्र शर्मा, धीरज लाल, देवेश्वरी देवी, कृष्ण चंद्र खंतवाल, प्रेम लाल, कमला देवी, मंजू देवी, सुमित्रा देवी, पदमा देवी, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह, रणजीत सिंह, श्याम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed