फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government Stripping Panchayats of Their Powers: Vikas Negi

पंचायतों के अधिकार छीन रही सरकार : विकास नेगी

Sun, 26 Apr 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 26 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Government Stripping Panchayats of Their Powers: Vikas Negi
पंचायत दिवस पर जन संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के पोखरी गांव में पंचायत दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया और ग्राम विकास, मनरेगा एवं पंचायतों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार पर पंचायतों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।

जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। इसने गांवों में काम, पानी, सड़क और आजीविका का मजबूत आधार तैयार किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी और ग्रामीणों के हक, रोजगार और पंचायतों की ताकत को बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल, जिला पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक रूपेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पोखरी राजपाल, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed