फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gorli and Kimoli teams won the Kabaddi competition in their respective categories.

Kotdwar News: गोर्ली और किमोली की टीमों ने जीती अपने वर्गों में कबड्डी प्रतियोगिता

Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gorli and Kimoli teams won the Kabaddi competition in their respective categories.
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जीआईसी श्रीकोटखाल के खेल मैदान में एकेश्वर ब्लॉक के न्याय पंचायत गोर्ली के खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने जमकर दम-खम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता में गोर्ली और किमोली गांव की टीमें अपने वर्गों में विजेता रहीं।
विज्ञापन


खेल महाकुंभ का उदघाटन सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद घिल्डियाल व ग्राम पंचायत मालई के प्रधान संतोष सिंह नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में प्रथम पंत, सिद्धार्थ, अंश पंत, बालिका वर्ग में दिव्या कुंडलिया, अर्चना, अमीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय रावत, कृष चंद्र, आयुष कुमार, बालिका वर्ग में अर्चना, दिव्या, प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम पंत, सिद्धार्थ, कृष चंद्र, बालिका वर्ग में पावनी, करीना, प्रिया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में अनुज नेगी, सिद्धार्थ, आदर्श, बालिका वर्ग में पावनी, करीना, अर्चना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में जहां ग्राम सभा गोर्ली विजेता व श्रीकोटखाल उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में किमोली विजेता व ईडा उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में समीर, आयुष कुमार, सुमित सिंह, बालिका वर्ग में मानसी, दिशा, किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में समीर, आयुष कुमार, ईशांत रावत, बालिका वर्ग में संजना, दिशा, काजल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।



800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में में ईशांत रावत, आयुष रावत, शुभम नेगी, ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में किरन प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में किरन ने प्रथम व श्वेता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


समापन समारोह में नोडल अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। खेल महाकुंभ में विनोद घिल्डियाल, संतोष सिंह नेगी, संजीत कुमार, बलवंत सिंह, बृजराज सिंह, यशवंत सिंह, परमेश सकलानी, इंदु नेगी, कुसुम बिष्ट, शालू, विनोद नेगी, रवि वैदिक अरुण आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed