{"_id":"5fe217298ebc3e3c833a7d1a","slug":"gmou-buses-will-run-on-kalagarh-ramnagar-route-from-25-kotdwar-news-drn3654237181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़-रामनगर मार्ग पर 25 से चलेंगी जीएमओयू की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़-रामनगर मार्ग पर 25 से चलेंगी जीएमओयू की बसें
विज्ञापन
कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मोटर मार्ग पर जीएमओयू की बसों का संचालन 25 दिसंबर से शुरू होगा। जीएमओयू की ओर से इस मार्ग पर तीन बस सेवाओं का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन की ओर से दो साल से बसों के संचालन की अनुमति नहीं दी जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) ने सीटीआर के डायरेक्टर को बसों के संचालन की अनुमति देने के निर्देश जारी किए हैं।
कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मोटर मार्ग पर जीएमओयू की ओर से हर साल 15 नवंबर से 30 जून तक बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। दो वर्ष पूर्व वन विभाग ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इस मार्ग पर बस सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी थी। तभी से जनता इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग करती आ रही थी। 11 दिसंबर को पाखरो में टाइगर सफारी के शिलान्यास के दौरान वन मंत्री ने मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिया था। अब एक सप्ताह बाद ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक को दिशा निर्देश जारी किए हैं। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मार्ग पर बसों के संचालन के लिए कालागढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रभाग के निदेशक और डीएफओ से अनुमति मांगी गई है। 25 दिसंबर से मार्ग पर बसों का संचालन शुरू होगा। कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर बस सेवा सुबह आठ बजे और ग्यारह बजे चलेगी, जबकि कोटद्वार से कालागढ़ बस सेवा दोपहर एक बजे संचालित होगी।
वन मंत्री करेंगे उद्घाटन
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि कालागढ़-रामनगर वन मार्ग पर जीएमओयू की बसों के संचालन का शुभारंभ 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे कोटद्वार में करेंगे। यह जानकारी जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने दी।