फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GMOU Bachao Sangharsh Samiti staged protest, traffic jam averted after talks

Kotdwar News: जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने किया धरना-प्रदर्शन, वार्ता के बाद टला चक्काजाम

Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
GMOU Bachao Sangharsh Samiti staged protest, traffic jam averted after talks
कोटद्वार। जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन और संचालक मंडल के साथ हुई वार्ता के बाद 29 सितंबर से प्रस्तावित चक्काजाम और तालाबंदी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन पर पूर्व में हुए समझौते का पालन न करने का आरोप लगाते हुए फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े मोटर मालिक जीएमओयू मुख्यालय पर धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने जीएमओयू प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विगत 13 सितंबर को स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और समिति के बीच लिखित समझौता हुआ था। जिसमें सभी सदस्यों की सदस्यता बहाल कर प्रशासन की देखरेख में एजीएम बैठक और संचालकों के चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। कंपनी प्रबंधन ने इस समझौते को दरकिनार कर 30 सितंबर को वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) की बैठक बुलाई है। लेकिन समझौते पर अमल नहीं हुआ। जिसके कारण फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरना प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। जिसमें उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

कंपनी के सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि 10 बिंदुओं पर वार्ता के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। तय हुआ कि 30 सितंबर को प्रस्तावित एजीएम में कंपनी को एसोसिएशन बनाने पर न तो कोई प्रस्ताव पारित होगा, न ही इस पर चर्चा होगी। समिति के अध्यक्ष सत्यानंद भट्ट ने बताया कि द्विपक्षीय वार्ता के बाद 29 से प्रस्तावित जीएमओयू का चक्काजाम और आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। 30 सितंबर की एजीएम के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर जीएमओयू संचालक मंडल के वरिष्ठ सदस्य भास्करानंद भारद्वाज, नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सिंह चंद व कुंवर सिंह रावत और संघर्ष समिति की ओर से पूर्व कंपनी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, मनोज नैनवाल, बचन सिंह, बलराज सिंह, रामसिंह असवाल व अर्जुन सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed