फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girls made aware on National Girl Child Day

Kotdwar News: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Girls made aware on National Girl Child Day
कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग पौड़ी की ओर से आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज कोटद्वार, रिखणीखाल और सुरखेत में में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं के अधिकारों व उनके विकास को लेकर चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रिखणीखाल में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रिखणीखाल कृष्णा जयाडा ने विभागीय योजनाएं बताईं एवं सुपरवाइजर नीमा जोशी ने नंदा गौरा योजना से लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि समाज में बालिकाओं के साथ भेदभाव को मिटाने, उनकी स्थिति को बेहतर बनाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर रोज, सामाजिक भेदभाव और शोषण का सामना करती हैं, इस पर विराम लगना चाहिए। बालिकाओं के लिए समाज में समान शिक्षा, मौलिक आजादी, सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल होना चाहिए।
विज्ञापन


बालिकाओं को मासिक धर्म, स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार आदि की जानकारी देते हुए सेनेट्री पैड वितरित किए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने कहा कि लिंगानुपात को कम करने और बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। आज जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य रेनू नेगी, डॉ. अजय रयाल, डॉ. योगिता कोठियाल, फार्मेसी अधिकारी पूजा असवाल, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश नैथानी, ब्लॉक समन्वयक अनीता नेगी, करण रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रिखणीखाल में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रिखणीखाल कृष्णा जयाडा ने विभागीय योजनाएं बताईं एवं सुपरवाइजर नीमा जोशी ने नंदा गौरा योजना से लाभ लेने की सलाह दी। एएसआई संजय असवाल एवं सिपाही चंदा रावत ने महिला सुरक्षा संबंधी कानून बताए। सीएचसी की डॉ. साक्षी ने बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रयासों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी में छात्रा प्रिया ने प्रथम, निशा ने द्वितीय, डिम्पल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पब्लिक इंटर काॅलेज सुरखेत में शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 11 छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने समाज में लैंगिक समानता लाने, बेटियों के प्रति भेदभाव कम करने, उन्हें सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं पुनीता पंत, जीविका, यशिका, कनिष्का, अर्चना, संजना, रितिका, सपना, पिया, मनीषा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक सतीश चंद्र शाह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed