फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girlfriend distressed by boyfriend behavior, cut hand nerve

प्रेमी के व्यवहार से व्यथित प्रेमिका ने काटी हाथ की नस

Fri, 19 Jun 2020 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend distressed by boyfriend behavior, cut hand nerve
काशीरामपुर तल्ला निवासी 19 वर्षीय एक युवती ने प्रेमी के व्यवहार से व्यथित होकर अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की। सूचना मिलते ही युवक उसके घर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला निवासी एक युवती का तीन वर्ष से 24 साल के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच शादी करने की बात भी हुई, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी को लेकर खटपट चल रही है। शुक्रवार को युवक ने फोन पर युवती को किसी बात पर डांट दिया, जिससे प्रेमिका सदमे में आ गई और खुदकुशी करने की ठान ली। इस बीच उसने ब्लेड से बायीं कलाई की नस काट दी और फोन करके युवक को जान देने की बात बताई। इस पर युवक घबरा गया और अपने दोस्त की मदद से युवती के घर पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस ने उसकी हालत सामान्य बताई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed