फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girl's convicts got hanged publicly

डा. बिटिया के साथ न्याय तभी, जब दरिंदों को मिले सजा-ए-मौत

Wed, 04 Dec 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Girl's convicts got hanged publicly
राउमावि ग्रास्टनगंज में आयोजित अपराजिता गोष्ठी में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : KOTDWAR
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक का दुष्कर्म करने के बाद जलाने वाली घटना पर छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं में भारी आक्रोश दिखा। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अब और सख्त कानून बनाकर जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाने की मांग की है। कहा कि कानून इतना सख्त हो कि अपराध की प्रमाणिक पुष्टि होने के बाद अपराधी को सजा-ए-मौत मिले और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। यह बात राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टनगंज में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों, बीएड प्रशिक्षुओं और छात्र-छात्राओं ने कही है।
विज्ञापन

बुधवार को राउमावि ग्रास्टनगंज में अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा छात्र-छात्राओं ने भी अपना रोष व्यक्त कर सभी ने एक स्वर में कहा कि हैदाराबाद कांड के दोषियों को जल्द सजा-ए-मौत मिले, ताकि डॉ बिटिया को न्याय मिल सके। कहा कि अपराधियों को जल्द सजा मिलने से महिलाओं-किशोरियों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। शिक्षकों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा को ठोस कानून बनाने जाएं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर राखीपाल ने कहा कि जब तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून नहीं बनेंगे, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। उनको कभी ड्यूटी पर दिन में तो कभी रात में जाना पड़ता है। सरकार उनकी सुरक्षा पर ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रामतीर्थ यादव ने कहा कि हैदराबाद जैसे जघन्य अपराध को रोकने की पहल की जानी चाहिए। दोषी जब तक ऐसे कांड दोहराते रहेंगे, तब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं रह पाएगी। शिक्षक भारत सिंह बिष्ट ने कहा कि हैदराबाद जैसी घटना के आरोपियों को जल्द सजा मिलने का प्रावधान किया जाना चाहिए।
शिक्षिका लक्ष्मी देवी, नेहा अग्रवाल, अनिता कंडारी ने कहा कि बेटियां को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाओं से माता-पिता में भी बेटियों के प्रति चिंता बनी रहती है। बीएड प्रशिक्षु पूजा रावत, जैसमीन,अनुजा रावत, कंचनलता ने कहा ऐसे अपराध करने वाले लोगों को खुलेआम फांसी देनी चाहिए, ताकि ऐसे अपराध करने की सोचने से पहले ही अपराधी खौफजदा रहे। तभी बेटियां सुरक्षित रह सकेंगी।

छात्राओं ने कहा कि हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ जो हुआ, वह इंसानियत नहीं, बल्कि हैवानियत है। इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को सरेआम चौराहों पर फांसी देने की जरूरत है। कार्यक्रम में शिक्षक त्रिलोचन प्रसाद पांथरी, राजेश थपलियाल, बृजेश कुमार साहनी, मोहम्मद तय्यब, अभिषेक नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed