फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girish Chandra becomes Chairman of Sukhro Devi Temple Committee

Kotdwar News: गिरीश चंद्र बने सुखरो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष

Mon, 30 Sep 2024 04:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
Girish Chandra becomes Chairman of Sukhro Devi Temple Committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। श्री सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर समिति की सामान्य कार्यकारिणी के गठन के बाद अब प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें गिरीश चंद्र जखमोला अध्यक्ष चुने गए।
बीते 26 सितंबर से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में आजीवन, संरक्षक व साधारण सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 16 नामांकन पत्र भरे गए। एक नामांकन वापस होने के बाद सभी 15 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रविवार को नवनिर्वाचित साधारण कार्यकारिणी की बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गिरीश चंद्र जखमोला को अध्यक्ष, राजाराम अणथ्वाल को उपाध्यक्ष, विजय कुमार ध्यानी को सचिव, बीरेंद्र सिंह रावत को सहसचिव, सत्यप्रकाश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, विपिन बड़थ्वाल को लेखा निरीक्षक चुना गया। कमल भूषण खंतवाल, रवींद्र सिंह चौहान, कालिका प्रसाद नैथानी, मोहित बलूनी, विजय रावत, अजीत रावत, अर्जुन सिंह भंडारी, मनोज द्विवेदी, मोहन सिंह रावत को बतौर सदस्य शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सिद्धबली मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश घिल्डियाल, राजेंद्र जजेड़ी, रवींद्र नेगी, राजेश रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, चुनाव समिति के सदस्य अधिवक्ता अमित सजवाण, शरतचंद्र गुप्ता, अनिल खंतवाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी महेंद्र सिंह रावत, मायाराम पुरोहित, चंद्रमोहन बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed