{"_id":"68c6ba50ad0290779008b011","slug":"gic-matiyali-won-the-volleyball-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-118522-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी मटियाली जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी मटियाली जीता
Sun, 14 Sep 2025 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता रविवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। अंडर-17 बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी मटियाली विजयी रही।
रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी धीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया। अंडर-17 बालिका वर्ग वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में जीआईसी मटियाली ने इंटर कॉलेज मोटाढाक को 25-23, 25-22 के अंतर से हराया। बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज कालागढ़ ने राइजिंग सन स्कूल को 25-18, 25-21 से हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने एसपीवीएम झंडीचौड़ को 25-13, 25-18 के अंतर से हराया।
अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी सिगड्डी ने एसपीवीएम झंडीचौड़ को 15-07 के अंतर से हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में जीआईसी सिगड्डी ने जीआईसी कोटड़ीढांग को 26-16 के अंतर से हराया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में सिद्धार्थ कोटनाला, दर्शनी रावत, विवेकानंद, दीपक नेगी, अनीता बिष्ट, सत्यपाल सिंह आदि व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।