{"_id":"66cf58a54bd4ff0cce03fe0b","slug":"gic-matiyali-kanvghati-and-kumbhichowd-winners-in-football-competition-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-487988-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी मटियाली, कण्वघाटी और कुंभीचौड़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी मटियाली, कण्वघाटी और कुंभीचौड़ विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को फुटबाल मैच हुए। जिसमें जीआईसी मटियाली, जीआईसी कण्वघाटी व जीआईसी कुंभीचौड़ ने जीत दर्ज की।
अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी मटियाली ने जीआईसी कोटद्वार को 1-0 के अंतर से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में जीआईसी कण्वघाटी ने जय भारती पब्लिक स्कूल को 3-0 के अंतर से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी कुंभीचौड़ ने जीआईसी सुखरो को 2-0 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में विनय रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र भंडारी, सिद्धार्थ कोटनाला, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, मोहन सिंह रावत, मुकेश सुंद्रियाल आदि व्यायाम शिक्षकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।