{"_id":"620516e60c9f4820b66bab95","slug":"gic-kumbhichaud-again-became-the-champion-of-football-competition-kotdwar-news-drn403744184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कुंभीचौड़ फिर बना फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कुंभीचौड़ फिर बना फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन
कोटद्वार में शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्राफी के साथ खुशी मनाती ज?
- फोटो : KOTDWAR
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता जीआईसी कुंभीचौड़ के नाम रही। कुंभीचौड़ ने बालभारती को हराकर लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता की चैंपियन ट्राफी पर कब्जा जमाया।
बृहस्पतिवार को मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच का पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गत वर्ष की विजेता जीआईसी कुंभीचौड़ और पहली बार फालन में पहुंची बाल भारती पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले हाफ के खेल में बाल भारती ने अपना दबदबा बनाए रखा। कुंभीचौड़ के खिलाड़ी गर्व थापा ने एक गोल दागकर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। इसके जवाब में बाल भारती के मिलन रावत ने भी गोल मारकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में कुंभीचौड़ के खिलाड़ियों ने नई रणनीति के तहत बाल भारती के गोलपोस्ट पर आक्रमण तेज कर दिए। कुंभीचौड़ के खिलाड़ी दिनेश कुमार और शंकर थापा ने एक-एक गोल मारकर बाल भारती को 3-1 से पराजित करते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पांच गोल करने के लिए गर्व थापा को गोल्डन बूट, पीयूष को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, दिनेश कुमार को श्रेष्ठ खिलाड़ी, मिलिंद रावत को बेस्ट फारवर्ड के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेता टीम को विनर ट्राफी और सात हजार रुपये और उपविजेता टीम को रनर ट्रॉफी के साथ पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, कोच सुनील रावत, श्याम डांगी, महेश्वर नेगी, वरुण भट्ट, महेंद्र रावत, कमांडेंट आलम बिष्ट (रि.) आदि मौजूद रहे। मुकाबले का आंखों देखा हाल मेहरबान सिंह नेगी ने सुनाया।