फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GIC Kotdwar tops in science drama

Kotdwar News: विज्ञान नाटक में जीआईसी कोटद्वार अव्वल

Tue, 08 Oct 2024 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
GIC Kotdwar tops in science drama
कोटद्वार। जीआईसी सुखरो में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनीता आर्य, बीईओ अमित कुमार चंद्र और प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में सात उप विषयों में बाल वैज्ञानिकों ने अपने चल एवं अचल माॅडल प्रस्तुत किए। खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के सीनियर वर्ग में कृष्णा रमोला, उज्ज्वल लखेड़ा, अजय सिंह नेगी, जूनियर वर्ग में अक्ष भंडारी, कुमारी मीना, सूफियान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिवहन एवं संचार विषय के सीनियर वर्ग में रणजीत, दिया नेगी, आदित्य, जूनियर वर्ग में गर्व शर्मा, मीनाक्षी, आदित्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्राकृतिक खेती विषय के सीनियर वर्ग में रूपेश सैनी, मोहम्मद हजैफ, शिवानी, जूनियर वर्ग में गौरव, कुमारी अंशिका, अंश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में अमित कुमार, कार्तिक, पियूष, जूनियर वर्ग में सूरज, मयंक, जुनेर, गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणात्मक चिंतन विषय के सीनियर वर्ग में तनवी, शिखा, प्रियांशी और जूनियर वर्ग में मयंक, रोहित, आदित्य ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में फैजान, दिव्यांशु, सौरभ, जूनियर वर्ग में सादाब, कुमारी संजना, कुमारी आरुषि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। संसाधन प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में जसप्रीत कौर, अमरदीप, अक्षित, जूनियर वर्ग में हर्षित, कीर्तिका, अर्चना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। विज्ञान नाटक में जीआईसी कोटद्वार ने प्रथम, राउप्रावि पदमपुर सुखरो ने द्वितीय और जीजीआईसी कोटद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed